फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गुड़ के अवैध कारोबार के विरोध में व्यापारियों ने शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल

Tue, 03 Dec 2019 02:01 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
गुड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में गुड़ के अवैध कारोबार के विरोध में सोमवार को गुड़ मंडी के व्यापारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। बागपत में गुड़ खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन के बैनर तले व्यापारियों ने मंडी अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया और गुड़ के अवैध कारोबार पर रोक लगाने की मांग की।

विज्ञापन

 
शामली में व्यापारियों ने मंडी बंद रखी और मंडी समिति सचिव कार्यालय पर सुबह 10 से एक बजे तक धरना दिया। शामली मंडी व्यापार मंडल के अनुसार पिछले सीजन तक जिले में प्रतिदिन करीब चार हजार कुंतल माल आता था, जो घटकर 1500 कुंतल रह गया है। 

एशिया की सबसे बड़ी गुड़ मंडी मुजफ्फरनगर में व्यापारियों की हड़ताल पूरी तरह सफल रही। टैक्स और जीएसटी चोरी के विरोध में व्यापारी हड़ताल पर हैं। व्यापारियों का आरोप है कि मंडी समितियों और प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत से गुड़ का अवैध कारोबार हो रहा है। खतौली और शाहपुर मंडी में भी पूर्ण हड़ताल रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सहारनपुर में मंडी के गुड़ व्यापारियों ने मंडी निरीक्षक राजकुमार सैनी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सौंपा। 

यह भी पढ़ें: आखिर मंत्री क्यों बोले- एशिया की सबसे बड़ी गुड़ मंडी पर छाए संकट के बादल

व्यापारियों ने कहा कि कुछ लोग सीधे कोल्हुओं से बड़ी मात्रा में गुड़ खरीदकर अवैध कारोबार कर रहे हैं। इससे सरकार को राजस्व एवं मंडी शुल्क का नुकसान हो रहा है। इस पर रोक लगाई जाए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें