फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पैठ में पशु बेचने आया व्यापारी संदिग्ध हालात में लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना (मेरठ)। गांव बपारसी स्थित पैठ में पशु बेचने पहुंचा व्यापारी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने काफी तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन

जनपद मुजफ्फरनगर के कस्बा मोरना निवासी सुंदरपाल पुत्र प्रेम सिंह ने बताया कि बुधवार को बपारसी गांव में पशु पैठ में उसका भाई सोनू और मौसेरा भाई प्रवीण दो गाय बेचने के लिए गए थे। प्रवीण पैठ स्थल से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। पैठ में नहीं मिलने पर सोनू ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। सूचना के बाद परिजन बपारसी पहुंचे और प्रवीण की काफी तलाश की। काफी स्थानों पर तलाश के बावजूद प्रवीण का कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने बृहस्पतिवार को अनहोनी की आशंका जताते हुए गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। पुलिस ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। युवक की तलाश में पुलिस टीम लगी है। जल्द ही युवक को बरामद किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें