फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम पोर्टल पर शिकायत के बावजूद नहीं बन रहा शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम पोर्टल पर शिकायत के बावजूद नहीं बन रहा शौचालय
विज्ञापन

हस्तिनापुर। ग्राम निड़ावली को खुले में शौच मुक्त के दावे हवाई साबित हो रहे हैं। दरअसल निड़ावली निवासी ग्रामीण ने आईजीआरएस पर शिकायत कर शौचालय बनवाने की मांग की। उनका आरोप है कि कई बार प्रार्थना पत्र देने के बावजूद शौचालय नहीं बन सका है। हालांकि कागजों में शौचालय बना हुआ दर्शाया गया है।
ब्लॉक क्षेत्र में शौचालय निर्माण को लेकर भले ही अधिकारी गदगद हों, लेकिन इसमें अनियमितता की पोल खुलती जा रही है। निड़ावली निवासी अशोक शर्मा पुत्र आनंद शर्मा ने आईजीआरएस पोर्टल व मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत की कि उसके घर में शौचालय नहीं है। हालांकि सर्वे सूची में उसका नाम भेजा गया था। उसने खंड विकास अधिकारी से शौचालय नहीं बनाए जाने की शिकायत भी की थी। उन्होंने बीते वर्ष सितंबर में आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की परंतु कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद 11 जून 2019 को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत की। जिस पर खंड विकास अधिकारियों ने ग्राम शौचालय मुक्त दर्शाकर रिपोर्ट प्रेषित कर दी। उन्होंने 23 जुलाई को पुन: आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। इसकी जांच में खंड विकास अधिकारियों ने शिकायतकर्ता के घर शौचालय बना हुआ बताया। हालांकि ग्रामीण कहना है कि उसके घर में शौचालय नहीं बना हुआ है। न ही कोई अधिकारी अभी तक उसके घर जांच करने पहुंचा। प्रधानमंत्री स्वच्छता अभियान अंतर्गत उसके भाई के घर में जरूर शौचालय बना हुआ है। जबकि उसका परिवार अलग रहता है और सभी के राशन कार्ड भी अलग हैं। इसकी शिकायत पर बार-बार उच्च अधिकारियों से कर चुके हैं।
विज्ञापन

अशोक पुत्र आनंद शर्मा निड़ावली गांव में भाजपा के बूथ अध्यक्ष हैं परंतु अधिकारियों की कार्यशैली से परेशान हैं। वह शौचालय बनवाने के लिए सालों से दर-दर भटक रहा है। उसने कहा कि भाजपा की सरकार में भाजपा के कार्यकर्ता का यह हाल है तो आम जनता का क्या होगा।
विज्ञापन

इनका कहना
शिकायतकर्ता व्यक्ति के परिवार में भाई के नाम से इस योजना के अंतर्गत शौचालय बन चुका है। जिसका वह इस्तेमाल कर रहा है। यदि इस योजना से कुछ लोग वंचित रह गए हैं तो सभी ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक शौचालय बनवाए जा रहे हैं। जिनका वे सभी लोग लाभ ले सकेंगे। जिनके इस योजना में शौचालय नहीं बने हैं।- शैलेंद्र कुमार, खंड विकास अधिकारी हस्तिनापुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें