फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपत्ति के बंटवारे को लेकर दो भाईयों में मारपीट, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संपत्ति के बंटवारे को लेकर दो भाइयों में मारपीट, चार घायल
विज्ञापन

रोहटा। थाना क्षेत्र के गांव भदौड़ा में घर के बंटवारे को लेकर दो सगे भाइयों में जमकर लाठी-डंडे वह पत्थर चले। जिसमें दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराने के बाद पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा कायम किया है।
विज्ञापन

गांव भदौड़ा निवासी संजय और गुड्डू पुत्र धर्मपाल दोनों भाई है। बृहस्पतिवार की सुबह दोनों अपने घर के बंटवारे को लेकर मकान की दीवार का निर्माण कर रहे थे। इसी बीच दोनों में कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के लोग हाथों में लाठी-डंडे ले एक दूसरे पर टूट पड़े और पथराव कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक एक पक्ष भाग गया वहीं दूसरे पक्ष के गुड्डू को थाना पुलिस अपने साथ ले आई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे खिलाफ तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना में गुड्डू व संजय दो महिला सहित कुल चार लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें