फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालोनी में पहुंची बाघिन

विज्ञापन
कालागढ़ में केन्द्रीय कालोनी के संत रविदास मंदिर के आहाते मे घूमती बाघिन। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
आबादी क्षेत्र में घूम रही बाघिन, दहशत
विज्ञापन

कालागढ़। लॉकडाउन में जंगल में आवाजाही कम हुई तो जंगली जानवर आबादी की ओर बढ़ने लगे हैं। कालागढ़ क्षेत्र में मुख्य मार्ग पर घनी आबादी के बीच बाघिन देखे जाने से लोगों में डर का माहौल है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के बीच बृहस्पतिवार को जरूरी सामान खरीदने के लिए घर से बाहर निकले लोगों को केंद्रीय कॉलोनी स्थित रविदास मंदिर प्रांगण में बाघिन घूमती दिखाई दी। बाघिन को देखने के लिए मंदिर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने वन विभाग को फोन कर बाघिन के होने की सूचना दी। इस दौरान लोगों ने मोबाइल से बाघिन की वीडियो बनाई और फोटो खींचे। वन रेंज अधिकारी आरके भट्ट ने लोगों से इस क्षेत्र से दूर रहने की अपील की है। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के कारण लोगों के दिखाई नहीं देने पर वन्य जीवों ने अपने विचरण का मार्ग बदल दिया है। वन विभाग की टीम बाघिन की गतिविधियों की निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें