फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शुरु होगा फुटबॉल का रोमांच, यूपी समेत विभिन्न प्रदेशों से 36 टीमें लेंगी हिस्सा

Sun, 15 Dec 2019 10:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फुटबॉल - फोटो : social Media
विज्ञापन

रजबन फुटबॉल मैदान पर छठे चौधरी जगन सिंह तोमर मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन रविवार से शुरू होने जा रहा है। इसकी जानकारी फुटबॉल मैदान में पत्रकारवार्ता में दी गई। टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न प्रदेशों से 36 टीमें हिस्सा लेंगी।

विज्ञापन


आयोजन सचिव पवन तोमर ने बताया कि रविवार से स्थानीय व आसपास के जिलों की 20 टीमों के बीच क्वालीफाई राउंड खेले जाएंगे। जिसमें दो टीम ही ऑल इंडिया राउंड के लिए क्वालीफाई करेंगी।

प्रतियोगिता में देहरादून, अमृतसर, चंडीगढ़, जगाधरी, रेलवे वर्कशॉप, सिटी क्लब दिल्ली, एलपीयू फगवाड़ा, आईटीसी सहारनपुर, गोल्डन बूट नोएडा, दिल्ली यूनिवर्सिटी, देहरादून इलेवन, उत्तराखंड जीटी, जयपुर, अंबाला, हरियाणा, कालका, हिमाचल प्रदेश आदि की टीमें हिस्सा ले रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि विजेता टीम को 31 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा ट्रैक सूट, ट्रॉफी और साइकिल समेत करीब एक लाख रुपये के पुरस्कार दिए जाएंगे। वहीं, टीमों का हौसला बढ़ाने के लिए चीयर लीडर मौजूद रहेेंगे।

आयोजन सचिव ने बताया कि उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व खिलाड़ी राकेश मोहन अग्रवाल व विशिष्ट अतिथि केंद्रीय जीएसटी अधीक्षक पवन सिंह और दिल्ली बिजली बोर्ड के स्पोर्ट्स ऑफिसर राजीव तोमर रहेंगे। इस दौरान टूर्नामेंट अध्यक्ष राजेश यादव, अशोक, दिनेश यादव, अभिषेक शर्मा, अखिलेश कंसल, जितेश, सुनील कनौजिया, सुधीर, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें