फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर! 30 सितंबर से भरिए डासना से हापुड़ तक फर्राटा, नितिन गडकरी ने सांसद को किया आमंत्रित

Sat, 28 Sep 2019 01:47 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस वे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ दिल्ली एक्सप्रेस-वे के डासना से हापुड़ तक तीसरे चरण का शुभारंभ 30 सितंबर को होने जा रहा है। इसकी आधिकारिक सूचना केंद्रीय परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने जारी कर दी है। केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मेरठ-हापुड़ लोकसभा सांसद राजेंद्र अग्रवाल को भी पत्र भेजकर आमंत्रित किया है। इस कार्यक्रम को पिलखुआ स्थित राजपूताना इंटर कॉलेज में आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के चौथे चरण का काम ठप, 31 अगस्त तक पूरा होना था निर्माण, यहां फंसा पेच
विज्ञापन


कमिश्नरी सभागार में गुरुवार को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे की समीक्षा बैठक में अक्तूबर-2019 तक जमीन मिलने की स्थिति में कार्य मार्च-2020 तक समाप्त करने का दावा किया गया था। एनएचएआई के डीजीएम (तकनीकी) ने बताया था कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे की लंबाई 83 किमी है और लेन छह हैं। इसे चार चरण में बनाया जा रहा है। एनएच-235 से 15 अक्तूबर 2019 से वाया हापुड़ होते हुए दिल्ली पहुंच सकेंगे। इसके लिए दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे का डासना से हापुड़ तक 22 किलोमीटर का कार्य पूरा हो गया है। इसमें पहले चरण में निजामुद्दीन से यूपी गेट का कार्य पिछले वर्ष ही पूरा हो गया था, जिसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। 
विज्ञापन


दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के चरण
चरण 1 - निजामुद्दीन से यूपी गेट
स्टेटस - कार्य पूर्ण (8.7 किमी)
चरण 2- यूपी गेट से डासना
स्टेटस - 57 प्रतिशत पूर्ण (19.2 किमी)
चरण 3- डासना से हापुड़
स्टेटस - कार्य पूर्ण (22 किमी)
चरण 4- डासना से मेरठ
स्टेटस- कार्य जारी (32 किमी)

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें