फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: थाने में युवक को थर्ड डिग्री देने वाला दरोगा लाइन हाजिर

Wed, 11 Sep 2019 01:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
पीड़ित युवक अंकुश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में माछरा के किठौर थाना में हसनपुर कलां गांव के युवक को दी गई थर्ड डिग्री के मामले में एसएसपी ने आरोपी दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है।

विज्ञापन

करीब दस दिन पूर्व हसनपुर कलां निवासी अंकुश पुत्र महेंद्र को पुलिस ने बस स्टेंड से उठा लिया था। आरोप है कि रात में थाने में तैनात दरोगा अश्वनी ने लाठी से अंकुश की पिटाई की। जिसके जिसे गंभीर चोटे आईं थी। परिजनों के मुताबिक थर्ड डिग्री के चलते अंकुश को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
विज्ञापन


परिजनों ने एसएसपी और एसपी देहात से शिकायत की थी। वहीं, पीड़ित परिजनों ने भाजपा विधायक से भी शिकायत की थी। इस मामले में एसएसपी अजय साहनी ने सीओ किठौर आलोक कुमार को जांच सौंपी थी। सीओ कि रिपोर्ट के अनुसार युवक शराब के नशे में था। उसकी थाने में पिटाई करना उचित नहीं था। रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने दरोगा अश्वनी को लाइन हाजिर कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें