फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूते उतारे, मंदिर में गया... फिर कर दिया ये कारनामा, अब सीसीटीवी फुटेज से तलाश रही पुलिस

Sun, 19 Jan 2020 10:54 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
मंदिर में चोरी करता युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सहारनपुर जनपद में थाना सदर क्षेत्र की हसनपुर चौकी के पास ही दिल्ली रोड पर स्थित शिव मंदिर में शनिवार रात दानपात्र तोड़कर नगदी चोरी कर ली गई। चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस फुटेज के आधार पर उसकी तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


समिति प्रबंधक शिव प्रताप और पुजारी पंकज कुमार का कहना है कि शनिवार रात 12 बजे के बाद एक चोर मंदिर की छत से परिसर के अंदर घुसा। वह यहां के पांच दानपात्र तोड़कर नगदी चुराकर ले गया। प्रबंधक और पुजारी ने बताया कि इससे पहले भी अक्तूबर 2018 में करीब 40 हजार रुपये की चोरी की गई थी। उस चोरी का भी अब तक कोई खुलासा नहीं हो पाया। हसनपुर चौकी प्रभारी सोहनवीर का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे के आधार पर चोर की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


पहले जूते उतारे, फिर दानपात्र चुराए
हसनपुर चौकी क्षेत्र के शिव मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम देने से पहले चोर जूते निकालकर अंदर गया। इसके बाद दानपात्र चोरी किए गए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें