रोहटा/सरूरपुर(मेरठ)। पुलिस द्वारा अधिकारियों के आदेश पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत सोमवार को सरूरपुर व रोहटा थाना पुलिस ने दस बदमाशों को तमंचा व भारी मात्रा में कारतूस सहित गिरफ्तार किया है।
इंस्पेक्टर रोहटा उपेंद्र सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान, सुशील कुमार पुत्र सुरेंद्र निवासी शाहपुर-जैनपुर, थाना रोहटा को तमंचा व दो कारतूस के साथ, प्रमोद पुत्र गोपी चंद निवासी रोहटा को तमंचे व दो कारतूस सहित, गांव अमानुल्लापुर निवासी उदल पुत्र चंद्रपाल को एक 315 बोर कारतूस सहित, लीलू पुत्र लख्मीचंद निवासी गांव किनौनी को एक तमंचा दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं, थाना प्रभारी निरीक्षक सरूरपुर अरविंद कुमार ने बताया कि नसीम पुत्र शराफत निवासी खिवाई, खुशी मोहम्मद पुत्र इस्लाम, मैनपाल पुत्र ओमप्रकाश निवासी खिवाई, इस्तेकार पुत्र फिरोज निवासी पांचली बुजुर्ग, बाबूराम पुत्र नेपाल निवासी रामपुर मोती, ट्विंकल पुत्र महेंद्र निवासी करनावल को भी तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। जिन्हें जेल भेज दिया गया।