परीक्षितगढ़ में किठौर तिराहे के पास कबिस्तान की भूमि पर कब्जे का मामला
परीक्षितगढ़। कब्रिस्तान की भूमि का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। किठौर तिराहे के समीप करोड़ों की जमीन है। भूमि पर मुस्लिम समाज का कब्रिस्तान है। इस जमीन पर भूमाफिया द्वारा मिट्टी डालकर भराव कर दिया गया था। मंगलवार को तहसील प्रशासन की टीम विवादित भूमि की पैमाइश के लिए पहुंची। मुस्लिम समाज के लोगो ने पैमाइश को सही ढंग से करने का मांग की।
नगर के किठौर तिराहे पर खसरा नंबर 1468 वर्षों से कब्रिस्तान की भूमि है। रकबा 510 वर्ग मीटर है। वक्फ नंबर 5 गजट 277 है। इसमें पुरखों की कब्रें हैं। तिराहे के समीप होने पर बेशकीमती भूमि है। सपा नेता व अन्य पांच साथियों ने गत 22 मई की रात मिट्टी डालकर भराव कर कब्जा कर लिया था। आरोप है कि विरोध करने पर जान से मारने की धमकी व फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही थी। धमकी मिलने से परिवार के लोग भयभीत हैं।
गुल्लू प्रधान के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के लोग जिलाधिकारी और सांसद चंदन चौहान से जांच कराकर कब्रिस्तान की भूमि को कब्जा मुक्त कर चहारदीवारी कराने की मांग कर चुके हैं। मंगलवार को तहसील प्रशासन की टीम में शामिल नायब तहसीलदार रितेश व अंकित तोमर, लेखपाल अजय उपाध्याय आदि विवादित भूमि की पैमाइश के लिए पहुंचे। मुस्लिम समाज के लोगों ने उक्त भूमि की सही तरीके से पैमाइश करने की मांग कर कब्रिस्तान की भूमि को कब्जा मुक्त कराने की बात मांग की।
मुस्लिम समाज के लोगों ने आरोप लगाते हुए बताया कि तहसील प्रशासन की टीम में शामिल अधिकारियों ने जांच के नाम पर खानापूर्ति की है। कब्रिस्तान की भूमि की सही पैमाइश नहीं की है। सपा नेता जबरन कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जा करना चाहता है। यदि कब्रिस्तान की भूमि को कब्जा मुक्त नहीं कराया गया तो मुस्लिम समाज सपा पार्टी का बहिष्कार करेगा। तीन दिन पूर्व राजस्व विभाग की टीम कब्रिस्तान की भूमि से मिट्टी उठाने पहुंची थी। मुस्लिम समाज के लोगों ने इसका विरोध किया था। यह मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है।
इस दौरान चेयरमैन हिटलर त्यागी, गुल्लू प्रधान, मुफ्ती अबूबकर, मौलाना अमजद, मौलाना आरिफ, कारी वासिद, मुफ्ती तालिब, कारी इस्माईल, गुड्डू सैफी, चौधरी इरशाद, सनव्वर सैफी, जावेद सिद्दीकी, आसिफ सैफी, मोमीन कुरैशी, हेम कुमार सभासद, पंड़ित ओमप्रकाश, डॉ. मुश्ताक कुरैशी, फिरोज कुरैशाी, अब्दुल समद सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।