मेरठ। वेदपाल सिंह युवा नवचेतना संस्था की ओर से वेदपाल सिंह तोमर की पुण्य स्मृति में 12 अक्तूबर को युवा मिनी मैराथन दौड़ आयोजित की जाएगी। संस्थापिका प्रो. राजबाला आर्य की ओर से मंगलवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। 12 अक्तूबर को न्यू सैनिक विहार एसबीआई रोड फाजलपुर मेरठ कैंट के गेट से दौड़ शुरू होगी। युवकों के लिए 5 किमी और युवतियों के लिए 3 किमी दौड़ होगी। विजेताओं को प्रथम पुरस्कार 7100, द्वितीय 5100 और तृतीय पुरस्कार 3100 रुपये देकर सम्मानित किया जाएगा। पंजीकरण 19 सितंबर से सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। इस दौरान पारिवारिक मिलन जाट समाज मेरठ के अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र तोमर, संयोजक सुशील, सूर्यप्रताप सिंह, कृष्ण पाल मालिक, अनिल पाल, पिंकी, अनुराधा पाल, राजेश, बबीता तोमर, विजय आदि मौजूद रहे। संवाद