फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: उचित दर की दुकानों पर घटतौली का निरीक्षण करेगी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। जिला प्रशासन ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत संचालित उचित दर दुकानों पर घटतौली की मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निरीक्षण अभियान शुरू करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने बताया कि कुछ विक्रेताओं द्वारा लाभार्थियों को निर्धारित मात्रा से कम खाद्यान्न दिया जा रहा है, जो गंभीर अनियमितता है। इस पर रोक लगाने के लिए हर माह कम से कम 10 फीसदी दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान अधिकारी मौके पर मौजूद 5 से 10 लाभार्थियों से राशन की मात्रा की जांच करेंगे। राशन का वजन मौके पर सरकारी कांटे से मिलाया जाएगा, ताकि किसी भी प्रकार की घटतौली की पुष्टि की जा सके।
निरीक्षण की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए सभी निरीक्षणों को एप पर अपलोड करना अनिवार्य किया गया है। चयनित निरीक्षण अधिकारियों को मेसेज के माध्यम से सूचना भेजी जाएगी, जिससे निरीक्षण नियत तिथि पर हो सके। इसके अलावा, अधिकारियों को विधिक माप विज्ञान विभाग द्वारा घटतौली की पहचान संबंधी प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। यदि निरीक्षण में घटतौली की पुष्टि होती है तो दोषी विक्रेताओं के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें