ए एस इंटर कालेज में मानक कार्निवल एवं क्वालिटी वॉक कार्यक्रम में शपथ लेते हुए। (स्त्रोत कालेज)
मवाना। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) गाजियाबाद शाखा कार्यालय के तत्वावधान में एएस इंटर कॉलेज में मानक कार्निवल एवं क्वालिटी वॉक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह ने बताया कि भारतीय मानक ब्यूरो गाजियाबाद शाखा कार्यालय के प्रमुख वैज्ञानिक एआर उन्नीकृष्णन, वैज्ञानिक राजेंद्र कुमार पलसानिया, राजकुमार, मानक संवर्द्धन अधिकारी आयुष राज, राजू एवं नीरज उपस्थित रहे। शुरुआत क्वालिटी वॉक से हुई। इसमें विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और पूरे नगर में रैली निकालकर गुणवत्ता एवं मानकों के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया।
रैली के उपरांत विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक एवं गुणवत्ता शपथ का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों को सतर्कता की शपथ भी दिलाई गई। मानक कार्निवल में छात्रों ने 20 स्टॉल लगाए। जिनमें विज्ञान मॉडल, विज्ञान प्रदर्शनियां, खाद्य पदार्थों के स्टॉल और रचनात्मक प्रदर्शनी मुख्य आकर्षण रहे।
ए एस इंटर कालेज में मानक कार्निवल एवं क्वालिटी वॉक कार्यक्रम में शपथ लेते हुए। (स्त्रोत कालेज)
ए एस इंटर कालेज में मानक कार्निवल एवं क्वालिटी वॉक कार्यक्रम में शपथ लेते हुए। (स्त्रोत कालेज)