रुस्तम-ए जमा दारा सिंह कुश्ती स्टेडियम में होगी चयन प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। अंडर 23 यूपी पुरुष फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन और महिला वर्ग की फ्री स्टाइल प्रतियोगिता 31 मई से 2 जून तक मनसावा विद्या पब्लिक स्कूल भदोही में होगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मेरठ की टीम का चयन 15 मई को चौधरी चरण सिंह विवि स्थित रुस्तम-ए जमा दारा सिंह कुश्ती स्टेडियम में होगा।
कुश्ती कोच डॉ. जबर सिंह सोम ने बताया कि 2003 से 2007 के बीच जन्मे कुश्ती खिलाड़ी अंडर 23 प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पात्र होंगे। 2008 में जन्मे खिलाड़ी चिकित्सा प्रमाणपत्र के साथ भाग ले सकते हैं। पुरुष वर्ग फ्रीस्टाइल में 57 किलोग्राम, 61 किलोग्राम, 65 किलोग्राम, 70 किलोग्राम, 74 किलोग्राम, 79 किलोग्राम, 86 किलोग्राम, 92 किलोग्राम, 97 किलोग्राम व 125 किलोग्राम भार वर्ग में खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे। ग्रीको रोमन में 55, 60, 63, 67, 72, 77, 82, 87, 97 और 130 किलोग्राम भार वर्ग में पहलवान प्रतिभाग करेंगे। महिला वर्ग फ्री स्टाइल में 50, 53, 55, 57, 59, 62, 65, 69, 72 और 76 किलोग्राम भार वर्ग में महिला पहलवान प्रतिभाग कर सकेंगी।