फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों की तारबंदी करने गई टीम बैरंग लौटी

विज्ञापन
विज्ञापन
लावड़। मसूरी मार्ग स्थित सब्जी मंडी में बेशकीमती जमीन पर कब्जा करके बनाई दुकानों को लेकर चले आ रहे विवाद में कोर्ट के आदेश पर सील लगा दी गई। इसके बावजूद लगातार इन दुकानों में कारोबार चल रहा है। एसडीएम के आदेश पर बृहस्पतिवार को नगर पंचायत के कर्मचारी तारबंदी करने पहुंचे। कब्जाधारकों ने महिलाओं को आगे कर टीम का विरोध किया। जिस पर टीम बैरंग लौट गई। अधिशासी अधिकारी ने एसडीएम को मामले की जानकारी से अवगत करा दिया है।
विज्ञापन

सब्जी मंडी में सड़क किनारे बेशकीमती जमीन पर मेरठ निवासी पंकज गुप्ता ने मालिकाना हक जताते हुए कस्बा निवासी सुभाष सैनी पर अवैध रूप से दुकानें बनाने का आरोप लगाया था। इस मामले में सत्तारूढ़ दल के विधायक के भाई पर भी जमीन कब्जाने का आरोप लगा था। इसके बाद भराला बंधुओं एवं विधायक पक्ष के लोगों में जमकर ऑडियो-वीडियो वार हुआ था। मामला कोर्ट में पहुंचा। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर दुकानों पर सील लगाकर अधिशासी अधिकारी सुधीर सिंह की सुुपुर्दगी में दे दिया था।
वहीं, कस्बे के कुछ आढ़ती कोर्ट के आदेश की धज्जियां उड़ाकर सील लगी दुकानों से कारोबार कर रहे हैं। मामले की जानकारी मिलने पर अधिशासी अधिकारी सुधीर सिंह ने एसडीएम सरधना अमित कुमार को अवगत कराया। एसडीएम के आदेश पर बृहस्पतिवार को नगर पंचायत कर्मी दुकानों की तारबंदी करने पहुंचे। जानकारी पाकर कब्जा करने वाले लोग भी वहां पहुंच गए और विरोध करने लगे। जिस पर पुलिस पहुंच गई। कब्जा करने वालों ने अपनी परिजन महिलाओं को आगे कर दिया। इसके बाद जमकर विरोध हुआ और महिलाओं ने तार कब्जे में ले लिया। किसी तरह पुलिस ने कर्मियों को तार वापस कराया और वे बैरंग लौट गए। अधिशासी अधिकारी ने एसडीएम को पूरे मामले से अवगत करा दिया है। अधिशासी अधिकारी सुधीर सिंह का कहना है कि एसडीएम को मामले से अवगत करा दिया है। जल्द ही पुलिस फोर्स के साथ दुकानों की तारबंदी की जाएगी। कार्य में जो बाधा पहुंचाएगा उसके विरुद्ध कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें