फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरखौदा पुलिस ने बाइक चोर गैंग दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। पुलिस ने बृहस्पतिवार को चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक पर सवार तीनों युवकों को दबोच लिया। उनकी निशानदेही पर चोरी की नौ बाइक बरामद करने का भी दावा किया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद शर्मा के अनुसार पुलिस को जानकारी मिली कि तीन अपराधी चोरी की बाइक पर सवार होकर मेरठ की ओर जा रहे हैं। इस पर पुलिस टीम ने मेरठ रोड स्थित आईटीआई के सामने चेकिंग शुरू की। इस दौरान एक बाइक को रोका। उस पर सवार तीन युवकों से तलाशी के दौरान एक-एक चाकू बरामद किए। उनसे मिली बाइक जांच में चोरी की पाई। इसे उन्होंने कुछ दिन पहले खरखौदा कस्बे से चोरी की थी। इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज है। उन्होंने अपना नाम शहजाद पुत्र रफीक व फैजान पुत्र मोहम्मद शहजाद निवासी लोहियानगर एवं अनस पुत्र बाबू निवासी घोसीपुर बताया। उन्होंने जानकारी दी कि उनका बाइक चोर गैंग है। इसका सरगना अलीम पुत्र फिरदौस निवासी लोहियानगर है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर घोसीपुर में बंद पडे़ कमेला रोड स्थित ईख के खेत से आठ और बाइक बरामद करने का दावा किया। उधर, पुलिस ने इस मामले में पुलकित पुत्र ओमवीर निवासी लोहियानगर को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें