फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विभाग की टीम का खाद की दुकान पर छापा, कई दवाओं के नमूने लिए

विज्ञापन
पेस्टिसाइड की दुकान में जांच करती केंद्रीय कृषि विभाग की टीम (संवाद)
विज्ञापन
खरखौदा। कस्बा खरखौदा व आसपास के गांवों में पेस्टीसाइड व अन्य उर्वरकों की बिक्री को लेकर कृषि विभाग की केंद्रीय टीम ने शुक्रवार को जनपदीय अधिकारियों के साथ छापा मारा। टीम ने कस्बा खरखौदा से दवा के तीन नमूने भी लिए। छापे की सूचना मिलते ही कई दुकानदार दुकान बंद कर भाग गए।
विज्ञापन

पेस्टीसाइड की बिक्री रोकने को लेकर केंद्र स्तर से टीम गठित की गई। शुक्रवार को केंद्रीय टीम के सदस्य पौध संरक्षण अधिकारी विशाल लहुगटे व वनस्पति संरक्षण संगरोध के सहायक निदेशक एवं संग्रह निदेशालय फरीदाबाद बृज भूषण कुमार ने जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार सिंह एवं उप कृषि निदेशक कृषि रक्षा की संयुक्त टीम द्वारा त्यागी बीज भंडार अजराड़ा और कस्बा खरखौदा में त्यागी बीज एवं पेस्टिसाइड व महावीर ट्रेडिंग कंपनी पर जांच की। टीम ने कस्बा खरखौदा से दवा के तीन नमूने भी लिए।
उधर, जैसे ही खाद की दुकानों पर छापा मारने की सूचना फैली तो कई दुकानदार दुकान बंद करके भाग गए। खरखौदा में गर्ग खाद भंडार, तेजराज कृषि समाधान केंद्र और फफूंडा में एग्री जंक्शन, प्रथम पंक्ति कृषक उत्पादक संगठन अपनी दुकानों को बंद करके भाग गए। इन दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

अधिकारियों ने दुकानदारों को निर्देश देते हुए बताया कि प्रत्येक दशा में कीटनाशक बेचते समय किसान को रसीद उपलब्ध कराई जाए तथा स्टाक रजिस्टर, स्टाक बोर्ड, रेट बोर्ड लगाकर रखें। वहीं अपना दुकान का लाइसेंस भी दुकान के बाहर चस्पा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें