फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य ब्यूरो की टीम ने जाना बीमारियों का हाल

विज्ञापन
केंद्रीय आसूचना ब्यूरो की टीम जिला अस्पताल का निरीक्षण करते हुए - फोटो : punch news
विज्ञापन
मेरठ। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत केंद्रीय स्वास्थ्य आसूचना ब्यूरो (सीबीएचआई) की तीन सदस्य टीम ने मंगलवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। ओपीडी और आईपीडी रोगी रजिस्टर, गैर संचारी रोगों के रिकॉर्ड रजिस्टर, अस्पताल के बुनियादी ढांचे, स्टॉक रजिस्टर और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रोफाइल आदि से संबंधित दस्तावेजों का निरीक्षण किया। सीएमओ कार्यालय में भी बीमारियों की रिपोर्ट की विवेचाना की और यह भी जाना कि इन्हें पोर्टल पर अपडेट किया जा रहा है या नहीं।
विज्ञापन

तीन सदस्य निरीक्षण दल का नेतृत्व केंद्रीय स्वास्थ्य आसूचना ब्यूरो की उपनिदेशक दीक्षा सचदेवा ने किया। इनके साथ कनिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी अभिषेक सिंह और शेष कुमार मौर्य रहे। यह निरीक्षण दल बुधवार को भी यहीं रहेगा और सीएचसी का निरीक्षण करेगा। इसके बाद अपनी रिपोर्ट संबंधित विभाग को देगा। सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया ने बताया कि उनके कार्यालय में पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. रक्षित और मोहित भारद्वाज ने टीम को पूरी जानकारी दी। जिला चिकित्सालय में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षिका डॉ. सुदेश कुमारी, एनसीडी प्रभारी डॉ. पीके बंसल और डॉ. अनुराग वार्ष्णेय उनके साथ रहे।
विज्ञापन

-
जिले में इस साल बीमारियों की स्थिति
बीमारी मरीज
मलेरिया 11
डेंगू 07
लेप्टोस्पाइरोसिस 33
स्क्रब टाइफस 01
चिकनगुनिया 01
कोरोना 19
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें