फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दीवार बनाकर रास्ता बंद करने के मामले में टीम ने जांच की

विज्ञापन
दीवार खडी कर रास्ता अवरुद्ध करने के मामले में डीएम के आदेश पर जांच को पहुंची तहसील और नगर पालिक
विज्ञापन
मवाना। मोहल्ला मुन्नालाल में रास्ते में दीवार बनाकर रास्ता बंद करने के मामले में डीएम के आदेश पर तहसील और नगर पालिका की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और दोनों पक्षों के बयान लिए। जांच टीम का कहना है कि रिपोर्ट अधिकारियों को सौंपेंगे।
विज्ञापन

मोहल्ला मुन्नालाल में कुछ लोगों द्वारा रास्ते में दीवार बनाकर रास्ता बंद कर दिया है। इसके संबंध में संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी से शिकायत की गई थी। शिकायत के बाद बुधवार को जांच टीम मौके पर पहुंची। टीम में नायब तहसीलदार नितेश सैनी, अधिशासी अधिकारी राजीव जैन, लेखपाल गजेंद्र सिंह, कानूनगो प्रवीण कुमार त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और स्थिति को देखा। इसके बाद दोनों पक्षों से वार्ता कर बयान लिए और जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा। टीम का कहना है कि जांच रिपोर्ट एसडीएम को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें