कृषक इंटर कालेज भी भूमि की शिकायत के संबंध में जांच को पहुंची टीम को जानकारी देता शिकायतकर्ता ग
मवाना। हस्तिनापुर रोड़ पर गंगनहर पर स्थित कृषक इंटर कॉलेज की बेशकीमती जमीन की शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर हुई। शिकायत के बाद मंगलवार को शिक्षा विभाग की तीन सदस्यीय टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख धीरज कुमार ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत करते हुए बताया था कि कृषक इंटर कॉलेज द्वारा अपने कृषि फार्म की सौ बीघा जमीन के मुकाबले 66 बीघा जमीन का ही ठेके का पैसा कॉलेज के खातों में दिखाया जा रहा है। साथ ही जमीन को गांव सैदीपुर के रहने वाले किसान को ठेके पर दिया गया है। धीरज ने आरोप लगाया कि काॅलेज की जमीन पर अवैध खनन कर अवैध तरीके से रेत लाकर भंडारण किया जाता है। शिकायत पर डीआईओएस ने तीन सदस्यीय कमेटी बनाई। जिसमें सह जिला विद्यालय निरीक्षक डाॅ. पारुल, वित्त एवं लेखाधिकारी विकास गौतम, प्रिंसिपल जीएचएस कॉलेज कुंडला रविंदरपाल मौके पर जांच करने पहुंचे।
टीम के समक्ष शिकायतकर्ता धीरज ने जमीन से संबंधित कागजात भी जांच टीम को सौंपे। टीम का कहना है कि मामले की रिपोर्ट बनाकर डीआईओएस को सौंप दी जाएगी। वहीं, काॅलेज के प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार का कहना है कि जो आरोप लगाए गए हैं वह निराधार और गलत हैं।