फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: घरेलू सिलिंडर के दुरुपयोग पर पूर्ति विभाग ने मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
- तीन होटलों में घरेलू सिलिंडर का उपयोग होता मिला
विज्ञापन

इंपेक्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। घरेलू गैस सिलिंडर मिलने में उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी को लेकर समाचार प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। सोमवार को पूर्ति निरीक्षक अजय कुमार ने हस्तिनापुर कस्बे में कई प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। इस दौरान जंबूद्वीप के नजदीक स्थित तीन होटलों पर घरेलू सिलिंडर का उपयोग होता मिला। इस
अमर उजाला ने 13 मई के अंक में होटल में बन रहे पकवान, घर की रसोई ठंडी शीर्षक से खबर प्रकाशित कर घरेलू सिलिंडरों के व्यावसायिक उपयोग का मामला प्रमुखता से उठाया था। खबर पर संज्ञान लेते हुए अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद ने जिलाधिकारी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। सोमवार को पूर्ति निरीक्षक अजय कुमार ने हस्तिनापुर कस्बे में छापा मारा।
विज्ञापन

जांच के दौरान जंबूद्वीप के पास स्थित तीन होटलों पर घरेलू गैस सिलिंडरों का व्यावसायिक उपयोग होता मिला। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से घरेलू गैस सिलिंडरों का उपयोग होटलों और ढाबों में किया जा रहा था, जिससे आम उपभोक्ताओं को समय पर सिलिंडर नहीं मिल पा रहे थे। कई बार उपभोक्ताओं को एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ते थे। क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से नियमित जांच अभियान चलाने और घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन



बयान...

जांच के दौरान मिले तथ्यों की रिपोर्ट तैयार की जा रही रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। -अजय कुमार, पूर्ति निरीक्षक, मवाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें