फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दरोगा ने घर पर चस्पा किया मकान बिकाऊ का पोस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की श्यामनगर स्थित डीके फैक्टरी कॉलोनी में हिस्ट्रीशीटर और उसके बेटे से विवाद के बाद दरोगा निजामुद्दीन ने अपने मकान बिकाऊ के पोस्टर चस्पा कर दिया। दरोगा ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


डीके फैक्टरी कॉलोनी निवासी दरोगा निजामुद्दीन ने बताया कि वह गाजियाबाद के महिला थाने में तैनात हैं। परिवार में दो बेटे हैं। बड़ा बेटा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है, जबकि छोटा बेटा बीटेक का छात्र है। दरोगा का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला हिस्ट्रीशीटर व उसका बेटा करीब डेढ़ साल से उन्हें परेशान कर रहे हैं। जान से मारने की धमकी देते हैं। दरोगा ने एसएसपी को दी शिकायत में पिता-पुत्र से जान का खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें