संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गढ़ रोड भटीपुरा स्थित हनी क्रिकेट मैदान में शनिवार को मेरठ डेयरडेविल्स और आशियां क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया। इसमेंआशियां क्रिकेट क्लब की टीम चार विकेट से विजयी रही।
मेरठ डेयरडेविल्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 7 विकेट खोकर 179 रन बनाए। टीम की ओर से सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आशियां क्रिकेट क्लब की टीम ने 21.5 ओवर में 6 विकेट खोकर 181 रन बनाकर मैच जीता। मैच में आशियां क्रिकेट क्लब की ओर से मुजीब ने हरफनमौला प्रदर्शन किया। मुजीब ने 56 गेंद में 66 रन की पारी खेली। उन्होंने गेंदबाजी में भी एक विकेट लिया, जिसके चलते उन्हें प्लेयरऑफ द मैच चुना गया। इस अवसर पर हनी काजला, कोच दीपक सिद्धू, भूपे, शुभम, मोहित, कपिल आदि ने विजेता टीम के सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।