फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दारुल उलूम के मोहतमिम से मांगा इस्तीफा, छात्रों ने हंगामे के बाद जमकर की नारेबाजी

Sat, 08 Feb 2020 02:09 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
हंगामा करते छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सहारनपुर के देवबंद में चल रहे महिलाओं के धरने को खत्म करने की अपील करने पर दारुल उलूम के मोहतमिम के खिलाफ छात्रों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने मोहतमिम से इस्तीफा मांगा और देर रात तक उनके खिलाफ नारेबाजी की। ऐसे हालातों में पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट हो गया है।

विज्ञापन


दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी बनारसी ने शुक्रवार को दिन में डाक बंगले पर अधिकारियों के साथ शांति समिति की बैठक की। इसमें उन्होंने कहा कि देवबंद में चल रहे धरने-प्रदर्शन को अब खत्म करना चाहिए। उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद देवबंद के लोगों और छात्रों ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया। शाम को मोहतमिम ने दारुल उलूम के लेटर पैड पर बयान जारी कर कहा कि केंद्र सरकार की ओर से बयान दिया गया है कि एनआरसी लागू करने का अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। इस बयान से हम संतुष्ट नहीं है। इसलिए हमारा मानना है कि देश के संविधान की रक्षा के लिए कोशिशें जारी रहनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: सीएए के पक्ष में महिलाओं का धरना, लिखा- समर्थन में हैं 'भारत की मुस्लिम बेटियां'
विज्ञापन


उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि डाक बंगले पर आयोजित बैठक में जो बातें उन्होंने कही थीं, वह सिर्फ मशविरा थीं। उन बातों को उनका आखिरी फैसला बताते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करना और यह कहा जाना कि दारुल उलूम ईदगाह में चल रहे धरने को खत्म कराना चाहता है, सरासर गलत और बेबुनियाद है। उन्होंने साफ किया कि दारुल उलूम ने सीएए के खिलाफ चल रहे किसी भी प्रदर्शन को खत्म करने की अपील नहीं की है।
विज्ञापन


बताया गया कि शुक्रवार रात को दारुल उलूम के छात्रों ने इकट्ठा होकर हंगामा कर दिया। छात्रों ने साफ कहा कि बयान जारी करने से कुछ नहीं होगा। या तो मोहतमिम उनके सामने आकर अपनी सफाई दें या फिर इस्तीफा दें। देर रात तक हंगामा जारी था। पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट हो गया था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें