मेरठ। 17 वर्षीय छात्रा ने बुधवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायती पत्र देकर परिजनों पर शादी का दबाव देने का आरोप लगाते हुए शिकायत पत्र दिया। छात्रा ने पुलिस से कहा कि वह पढ़ना चाहती है, लेकिन उसके परिजन शादी का दबाव दे रहे हैं। छात्रा ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। एसएसपी ने थाना पुलिस को परिजनों को समझाने का निर्देश दिया।
लोहिया नगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय छात्रा ने बुधवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देते हुए बताया कि वह पढ़ना चाहती है। लेकिन उसके परिजन लगातार शादी का दबाव दे रहे हैं। बुधवार को परिजनों ने उसे शादी के लिए कहा। इस पर छात्रा ने शादी करने से मना कर दिया। छात्रा के अनुसार परिजनों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। छात्रा ने परिजनों का विरोध जताया। इस पर परिजनों ने छात्रा के साथ मारपीट कर दी। छात्र घर से निकलकर एसएसपी ऑफिस पहुंची। छात्रा ने पुलिस से कहा की वह पढ़ लिखकर कामयाब होना चाहती है। मगर परिजन उसकी बात सुनने के लिए तैयार नहीं है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है की तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।