फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवशेषों में उठी दुर्गंध से छात्राएं बेहोश

विज्ञापन
मेरठ-लावड़ के राष्ट्रीय कन्या इंटर कॉलेज में मृत पशुओं के अवशेषों की बदबू आने पर मुंह पर कपड़ा ढक? - फोटो : LAWARD
विज्ञापन
अवशेषों में उठी दुर्गंध से छात्राएं बेहोश
विज्ञापन

लावड़। लावड़-दौराला मार्ग स्थित राष्ट्रीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं व शिक्षिकाओं की बुधवार को कमेले पर पड़े मृत पशुओं के अवशेष से उठती बदबू के कारण हालत बिगड़ गई। मुंह पर कपड़ा बांधकर छात्राओं व शिक्षिकाओं को कॉलेज में बैठना पड़ा। उन्होंने मामले की जानकारी नगर पंचायत को दी। जिसके बाद नगर पंचायत ने अवशेषों को मिट्टी में दबाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

12 अगस्त को ईद-उल-अजहा के त्यौहार पर कस्बे में बकरे व अन्य पशुओं की कुर्बानी दी थी। कुर्बानी के बाद पशुओं की खाल व अवशेषों को आरा मशीन स्थित कमेला पर फेंक दिया गया। बुधवार को कॉलेज खुलने के बाद जब छात्राएं व शिक्षिकाएं कॉलेज पहुंची तो बदबू से उनका बुरा हाल हो गया। कई छात्राओं व शिक्षिकाओं को उल्टी हो गई। मुंह पर कपड़ा बांधकर जहां छात्राओं को शिक्षा ग्रहण करनी पड़ी, वहीं शिक्षिकाओं को पढ़ाना पड़ा। प्रधानाचार्या मिथलेश शर्मा ने मामले की जानकारी नगर पंचायत के अधिकारियों को दी। अधिशासी अधिकारी के आदेश पर अवशेषों को मिट्टी में दबवा दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें