फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना सप्लाई का प्राथमिक कैलेंडर जारी, 11 से 25 सितंबर तक होगा आपत्तियों का निस्तारण

Tue, 02 Sep 2025 07:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
10 सितम्बर तक प्रत्येक गांव में पहुंच जाएगा गन्ने का प्राथमिक कैलेंडर
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। गन्ना पेराई सत्र 2025-26 में चीनी मिलों को गन्ना सप्लाई के लिए प्रारंभिक कैलेंडर जारी हो गया है। कैलेंडर किसानों तक पहुंचना शुरू हो गया है। मेरठ परिक्षेत्र के 556 गांवों के किसानों का कैलेंडर प्रिंट हो चुका है जिनमें से 193 गांवों में किसानों का कैलेंडर वितरण का कार्य भी पूर्ण हो चुका है। जिन किसानों को कैलेंडर पर कोई आपत्ति है वह 11 से 25 सितंबर तक समिति स्तर पर लगने वाले सटटा प्रदर्शन मेले में आपत्तियों का निस्तारण करा सकेंगे। किसानों के लिए यह अंतिम अवसर होगा।
विज्ञापन

गन्ना पेराई सत्र की तैयारी शुरू हो गई है। 1 से 10 सितंबर तक परिक्षेत्र के किसानों के लिए प्राथमिक कैलेंडर ई गन्ना एप पर लाइव करने के साथ-साथ प्रिंट कराकर चीनी मिल कर्मचारियों के माध्यम से गन्ना किसानों को उपलब्ध कराए जाएंगे। उप गन्ना आयुक्त ने किसानों से अपील कि है कि वह अपने प्राथमिक कैलेंडर का अवलोकन करते हुए अपने सट्टे की जांच कर लें, ताकि किसी भी आपत्ति का निस्तारण 11 से 25 सितंबर तक चलने वाले समिति स्तरीय सट्टा प्रदर्शन मेले में हो सके। उन्होंने परिक्षेत्र की सभी परिषदों में तैनात ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षकों को भी निर्देशित किया कि 10 सितंबर तक प्रत्येक गांव में प्राथमिक कैलेंडर का वितरण अवश्य हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें