फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी से मकान की तीसरी मंजिल गिरी, 7 घायल

Sat, 23 Apr 2016 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
हादसे के बाद अस्पताल पहुंचे घायल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर में शुक्रवार शाम आई आंधी ने मेडिकल थाना क्षेत्र के  कई घरों को चपेट में ले लिया। एक मकान की तीसरी मंजिल गिर गई। इसके बाद दो अन्य मकान भी चपेट में आए। मलबे में दबने से महिला समेत सात लोग घायल हो गए। मौके पर जुटे लोगों ने किसी तरह घायलों को मलबे से निकाला। सूचना पर मेडिकल पुलिस मौके पर पहुंची  और घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन

औरशांहपुर डिग्गी में धन्नी के मकान का निर्माण चल रहा है। दो मंजिला मकान पर धन्नी तीसरी मंजिल बनानेे के लिए दीवार (आधी ईंट) का निर्माण करा रहा था। शाम को अचानक आई आंधी से तीसरी मंजिल की दीवार पास के रुस्तम के मकान पर जा गिरी। दीवार ने इकबाल के मकान को भी चपेट में ले लिया। तीन मकानों से गिरे मलबे में दबने से रूस्तम, उसकी पत्नी सबनूर, बेटी तमन्ना, अनमता, बेटा समद, पड़ोसी नाजमा और हबीसा घायल हो गई।

घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। कंट्रोल रूम पर सूचना मिलते ही कार्यवाहक एसओ मेडिकल विनोद कुमार मौके पर पहुुंचे। पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल इमरजेंसी में भर्ती कराया। सपा नेता रफीक अंसारी ने भी इमरजेंसी पहुंचकर घायलों का हाल जाना। सपा नेता ने कहा कि उनके इलाज में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। एसओ मेडिकल का कहना है कि आंधी के कारण यह घटना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें