फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लाख की शराब के साथ छह पकड़े

Sat, 23 Apr 2016 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
अवैध शराब के साथ पकड़े गए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरियाणा से कंटेनर में भरकर लाई जा रही अवैध शराब को पुलिस ने हाईवे पर पकड़ लिया। शराब की कीमत पांच लाख रुपये बताई गई है। मौके से पुलिस ने छह लोगों को भी हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन

एसपी सिटी ओपी यादव ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि आठ शराब तस्कर करीब पांच लाख रुपये की अवैध शराब एक कंटेनर और एक कार में भरकर हरियाणा से मुजफ्फरनगर के गांव पीन्ना ले जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने हाईवे पर सरधना अभिराम हॉस्पिटल के सामने कंटेनर और एक कार को रुकवा लिया। इस पर कंटेनर और कार में सवार लोग भागने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर सचिन पुत्र मदनलाल किशन पुरा हरियाणा, प्रदीप पुत्र सतवीर निवासी संभालका हरियाणा, शिवकरण पुत्र सुदेश पाल, प्रवीण पुत्र बिजेंद्र, धर्मेंद्र पुत्र चंद्रपाल निवासीगण शाहपुर मुजफ्फरनगर, सलमान पुत्र अयूब निवासी जखेड़ा रहमत पुर थाना सिहानी गेट गाजियाबाद को दबोच लिया। जबकि हरियाणा निवासी मनोज और बिंदर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार कंटेनर से अवैध शराब की 190 और कार से 10 पेटियां मिलीं हैं। एसपी सिटी ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उन्हें जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। मौके से फरार हुए दोनों आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। 

कई सौ पेटियां शराब पी गई पुलिस
सूत्रों ने बताया कि कंटेनर में शराब की कई सौ पेटिया भरी हुई थीं। लेकिन पुलिस ने शराब को किसी ओर वाहन में भरकर कहीं भिजवा दिया और मौके पर 200 पेटी दिखा दीं। इस संबंध में एसओ यादराम यादव का कहना है कि ऐसी कोई बात नहीं है। मौके से 200 पेटी ही मिली हैं।
विज्ञापन


मनोज करता है सप्लाई
एसओ यादराम ने बताया कि मौके से दो आरोपी मनोज और बिंदर भाग निकले। हरियाणा से लाई जा रही शराब बिंदर की थी। जबकि मनोज वेस्ट यूपी सहित अन्य राज्यों में अवैध शराब की सप्लाई कराता है। एसओ ने बताया कि जो शराब पकड़ी गई है, उसको पीने से न सिर्फ सेहत को नुकसान होगा बल्कि जान भी जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें