फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बारिश में भी बढ़ते रहे कांवड़ियों के कदम

Fri, 21 Feb 2025 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
नजीबाबाद-बुंदकी मार्ग पर कांवड़ ले जाते ​शिवभक्त।(संवाद) - फोटो : udhampur
विज्ञापन
नजीबाबाद। रिमझिम बारिश में भी कांवड़ियों के कदम आगे बढ़ते रहे। मार्गों पर शिवभक्तों की भीड़ बढ़नी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

हरिद्वार से कांवड़ उठाने के बाद कांवड़ियों का प्रथम पड़ाव मंडावली का स्वयंभू सिद्धपीठ मोटा महादेव मंदिर पड़ता है। मंदिर पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के बाद ही कांवड़िए अपनी मंजिल की ओर बढ़ते हैं। पंडित शशिनाथ ने बताया कि बृहस्पतिवार को कांवड़ियों की काफी भीड़ रखी। बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक किया। रिमझिम बारिश ने कांवड़ियों की परेशानी बढ़ाई, लेकिन भगवान भोले की आस्था की डोर थामे शिवभक्त लगातार अपनी मंजिल की ओर बढ़ते रहे। उधर, स्वास्थ्य शिविर में मोटा महादेव मंदिर पहुंचने वाले शिवभक्तों के स्वास्थ्य की जांच की।
कई जगहों पर लगाए दिशा सूचक बोर्ड
नांगलसोती। कांवड़ियों की सुविधा के लिए पुलिस ने नांगल-भागूवाला नहर मार्ग के सराय आलम चौराहे पर दिशासूचक बोर्ड लगाए हैं। नांगल थानाध्यक्ष संजय तोमर का कहना है कि नांगल में प्रवेश करने वाले अधिकांश कांवड़िए नांगल-भागूवाला नहर मार्ग से आवागमन करते हैं।
विज्ञापन

निजी अस्पतालों में आरक्षित रहेंगे बेड
नजीबाबाद। कांवड़ यात्रा से जुड़े और आसपास के निजी अस्पतालों में कांवड़ियों के लिए करीब दो बेड आरक्षित रहेंगे। सीएचसी प्रभारी डॉ. अंकित कुमार ने बताया कि मोटा महादेव मंदिर पर स्वास्थ्य शिविर और एक एंबुलेंस के अलावा भागूवाला और नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर एक-एक एंबुलेंस तैनात की गई।
विज्ञापन

समाजसेवियों ने की कांवड़ियों की सेवा
नजीबाबाद। नगर आरती समिति ने अग्रवाल धर्मशाला में कांवड़ियों के लिए सेवा शिविर आयोजित किया। वहीं, नांगल-चंदक मार्ग पर गांव सौफतपुर में पूर्व सैनिक विजय राणा ने बृहस्पतिवार से 26 फरवरी तक कांवड़ियों के लिए सेवा शिविर आयोजित किया। सेवा शिविरों में शिवभक्तों को भोजन, विश्राम सहित चिकित्सा सुविधा दी गई।

नजीबाबाद-बुंदकी मार्ग पर कांवड़ ले जाते शिवभक्त।(संवाद)- फोटो : udhampur

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें