फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा को दूध से नहलाकर रखा मौन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह पर की गई टिप्पणी का रालोद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने विरोध जताया है। प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को चौधरी चरण सिंह पार्क में स्थित पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा को दूध से नहलाया और इसके बाद एक घंटे तक मौन धारण कर विरोध जताया।
विज्ञापन

प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव प्रतीक जैन के साथ जाट समाज और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के कई सदस्य पार्क पहुंचे। उन्होंने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा को दूध से नहलाया और माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने क्षमा याचना भी की। प्रतीक जैन ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के संस्थापक अध्यक्ष रामावतार पलसानिया की टिप्पणी से किसान, मजदूर और जाट समाज को ठेस पहुंची है। इस दौरान राजू पार्षद, राजकुमार और मोबीन कुरैशी उपस्थित थे। फुरकान अल्वी, नफीस सैफी, हर्ष सैनी, संदीप गुप्ता और भूपेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें