फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आज दर्ज हो सकते हैं मृतका छात्रा के पिता के बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी से मना करने पर छात्रा की अपहरण के बाद हत्या का मामला
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र की छात्रा को अगवा कर रोहटा के गांव उकसिया स्थित ईख के खेत में उसकी हत्या करने के आरोपी अंकुश को जेल भेजने के बाद पुलिस गहनता से हत्याकांड की जांच कर रही है। पुलिस ने छात्रा के पिता को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया लेकिन वह अस्थियां विसर्जन के लिए हरिद्वार गए हुए थे। पुलिस का कहना है कि बृहस्पतिवार यानि आज उन्हें फिर से बुलाया जाएगा। बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

टीपीनगर थाना क्षेत्र की छात्रा 15 मई की सुबह परीक्षा देने घर से निकली थी लेकिन वह कॉलेज नहीं पहुंची। रोहटा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी अंकुश उसे अगवा कर उकसिया गांव ले गया था। आरोपी ने यहां छात्रा पर शादी के लिए दबाव बनाया। छात्रा ने शादी से इन्कार किया तो आरोपी ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में अंकुश और साक्ष्य छिपाने के आरोप में खेत मालिक आदेश को गिरफ्तार किया है। वहीं, छात्रा के पिता व परिजन अन्य आरोपियों के भी वारदात में शामिल होने का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि आरोपी छात्रा से रास्ते में छेड़छाड़ करते थे। इसी वजह से 11 माह पहले पीड़िता के परिवार ने गांव छोड़ दिया था और टीपीनगर थाना क्षेत्र में आकर रहने लगा था। उन्होंने शव मिलने के बाद एडीएम और एसपी देहात को दिए गए ज्ञापन में सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना का कहना है कि छात्रा के पिता के बयान दर्ज कराने के बाद साक्ष्यों के आधार पर इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें