फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: संगत को गुरबाणी से मिला आध्यात्मिक आनंद

विज्ञापन
विज्ञापन
लेखानगर स्थित गुरुद्वारा कीर्तन गढ़ साहिब में सजा कीर्तन दरबार
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

मेरठ। लेखानगर स्थित गुरुद्वारा कीर्तन गढ़ साहिब में रविवार रात धनधन गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में कीर्तन दरबार सजाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुद्वारा प्रबंधक ज्ञानी गुरविंदर सिंह ने रहिरास साहिब की बाणी के पाठ से किया।
विज्ञापन

रात आठ से नौ बजे तक भाई हरनीत सिंह नीत दमदमी टकसाल वालों ने गुरबाणी शब्दों का गायन किया। उन्होंने गंगा की लहर मेरी टूटी जंजीर और मेरे राम राये तू संता का संत तेरे सहित विभिन्न शब्दों के माध्यम से संगत को निहाल किया। इसके बाद रात को बीबी कौला, अमृतसर से आए भाई सिमरप्रीत सिंह जी ने राख लेहो हम ते बिगरी सहित गुरबाणी और कथा-कीर्तन किया। कीर्तन दरबार के उपरांत गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। आयोजन में प्रबंधक ज्ञानी गुरविंदर सिंह के साथ अजय, संदीप और अमरजीत ने मुख्य सेवादार के रूप में सेवा निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें