संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे टूर्नामेंट में शनिवार को स्काई वॉरियर्स और भावनपुर की टीम के बीच मैच हुआ। इसमें स्काई वॉरियर्स की टीम ने 74 रन से जीत प्राप्त की।
स्काई वॉरियर्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 260 रन बनाए। इसमें मोहित बसोया ने 29 गेंद में 61 रन, पीयूष शर्मा ने 46 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में भावनपुर की ओर से आकाश ने तीन, सचिन ने तीन और राकेश ने दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भावनपुर की टीम 22.4 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 186 रन ही बना सकी और 74 रन से मैच हार गई। टीम की ओर से बॉबी कर्दम ने 60, अविनाश ने 47 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में स्काई वॉरियर्स की ओर से दीपक अधाना ने पांच ओवर में 39 रन देकर पांच विकेट लिए। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। कोच दीपक सिद्धू ने मैच के बाद विजेता टीम को सम्मानित किया।