फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ऊधम सिंह की घेराबंदी के लिए गाजियाबाद, नोएडा समेत कई ठिकानों पर दबिश, नहीं लगा हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
जमांतियों की पुलिस ने तैयार की सूची, उन पर भी कसा जाएगा कानूनी शिकंजा
विज्ञापन

गैंग पर पुलिस करेगी कानूनी कार्रवाई, रेड कॉर्नर नोटिस की भी तैयारी

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कुख्यात बदमाश ऊधम सिंह और उसके शूटर इनाम उल्लाह की घेराबंदी के लिए स्वॉट टीम ने गाजियाबाद और नोएडा समेत ऊधम सिंह के कई ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन सुराग नहीं लग सका। आज एक टीम उत्तराखंड के लिए रवाना होगी। पहले भी कई बार ऊधम सिंह उत्तराखंड में अपना ठिकाना बना चुका है। इसकी घेराबंदी में एसटीएफ भी लगी हुई है। वहीं दूसरी ओर, रेड कॉर्नर नोटिस भी ऊधम सिंह के खिलाफ जल्द जारी होगा। ऊधम सिंह और इनाम उल्लाह सदर बाजार थाने के रंगदारी के मामले में वांटेड है। इन पर शुक्रवार को 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया जा चुका है।
ऊधम सिंह छह सितंबर को किनौनी शुगर मिल पहुंचा था। यहां वह मिल के जीएम केपी सिंह तेवतिया के केबिन में काफी देर तक रुका था। मुलाकात के सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के पास बताए गए हैं। इसके बावजूद जीएम की ओर से उसके खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया।
विज्ञापन

मामले के सामने आने के बाद ऊधम सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जीएम केपी सिंह तेवतिया को अपना बड़ा भाई बताया। उसने मुलाकात को भावनात्मक बताते हुए दिवाली की शुभकामनाएं दी। वीडियो में ऊधम सिंह का कहना था कि वह जीएम से मिलने गया था, उन्हें धमकाने नहीं। वहीं, पुलिस इस मुलाकात के उद्देश्य और मिल में उसके प्रवेश के तरीके की जांच कर रही है। जीएम को सुरक्षा के लिए पुलिस गनर उपलब्ध कराया गया है।
वहीं दूसरी ओर, सदर बाजार थाने में पल्लवपुरम निवासी बिल्डर अंकुर शर्मा ने ऊधम सिंह और उसके साथी इनाम उल्लाह पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने, जान से मारने की धमकी देने और फायरिंग करने का आरोप लगाया था। इस मामले में सदर बाजार थाने में ऊधम सिंह समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। ऊधम सिंह पर 25 हजार का इनाम घोषित हो चुका है।
विज्ञापन

ऊधम सिंह की घेराबंदी के लिए कई जगह स्वॉट टीम शहर ने दबिश भी दी लेकिन सुराग नहीं लग सका है। मोबाइल बंद होने से लोकेशन भी नहीं मिल रही है। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि ऊधम सिंह और इनाम उल्लाह की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही इनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें