संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। कस्बे में एक फार्म हाउस में 16 जून से 22 जून तक प्रस्तावित राम कथा के आयोजन को लेकर सोमवार को कलश यात्रा निकाली जाएगी। जिसको लेकर कलश की तैयारी की जा रही है। करीब 1000 महिला कलश यात्रा में शामिल होंगी।
श्रीराम कथा के आयोजक अजय त्यागी ने बताया कि कथा के आयोजन से पहले 15 जून सोमवार को पूरे कस्बे में भव्य कलश यात्रा का आयोजन होगा। कलश यात्रा में करीब 1000 महिलाएं भाग लेंगी। उसके बाद 16 जून से 22 जून तक शाम तीन बजे तक श्री राम कथा का आयोजन प्रस्तावित है। कथावाचक श्री शांतनु महाराज द्वारा कथा का वाचन किया जाएगा। सोमवार को कलश यात्रा का शुभारंभ सुबह के समय यज्ञ स्थल से ही होगा तथा यात्रा पूरे कस्बे में निकालने के बाद में यज्ञ स्थल पर ही समाप्त होगी।