फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कॉलेज में चल रही फिल्म की शूटिंग बंद कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
लावड़। कस्बे के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में बिना अनुमति चल रही शूटिंग बुधवार को बंद करा दी गई। अधिकारियों के संज्ञान में मामला आते ही पुलिस हरकत में आई और शूटिंग बंद करा दी। चेतावनी दी गई कि बिना अनुमति के शूटिंग करने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कस्बे में फिल्म रिमांड की शूटिंग चार दिन पहले शुरू की गई थी। जिला कारागार का दृश्य फिल्माने के लिए लावड़ के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में शूटिंग की गई। शूटिंग के लिए पुलिस प्रशासन और शिक्षा विभाग से अनुमति नहीं ली गई थी। फिल्म में बॉलीवुड स्टार राहुल देव जेलर की भूमिका निभा रहे हैं। बड़े अभिनेता के कस्बे में होने के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था का कोई इंतजाम नहीं किया गया। बुधवार को अधिकारियों के आदेश पर पुलिस ने शूटिंग बंद करा दी। साथ ही चेतावनी भी दी। देर शाम साधारण सभा के सदस्य कॉलेज पहुंचे और बृहस्पतिवार 12 बजे तक सामान ले जाने के लिए कहा। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि शूटिंग बंद करा दी गई है। बिना अनुमति के शूटिंग नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें