फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सीवर मशीन खराब तो कहीं टेक्नीशियन ही गायब मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
महापौर के निरीक्षण में खुली व्यवस्था की पोल, आठ सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का किया निरीक्षण
विज्ञापन


फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। सीवर ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की खस्ता हालत देखकर महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने नाराजगी जाहिर की। कहा कि तीन माह पूर्व एमडीए को निर्देश के बावजूद हालात में सुधार नहीं हुआ। इस संबंध में कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे. से भी शिकायत की है। महापौर ने मुख्यमंत्री से शिकायत की बात कही है।
महापौर हरिकांत अहलूवालिया, नगर आयुक्त सौरभ गंगवार, अपर नगर आयुक्त ममता मालवीय, प्रमोद कुमार और जलकल विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को आठ सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान देखा कि लोहियानगर स्थित 10 एमएलडी क्षमता के एसटीपी प्लांट पर मात्र 02 एमएलडी सीवरेज ही प्राप्त हो रहा है। फिल्टर प्रेस में स्लज कम मात्रा में पाई है। मौके पर भरे हुए क्लोरीन सिलिंडर से प्रतीत हुआ कि प्लांट सुचारू रूप से नहीं चलाया जा रहा। गंगानगर में सीवरेज की मात्रा एवं ट्रीटमेंट के बाद स्लज के निस्तारण की सही जानकारी नहीं दे पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्षापुरम स्थित 06 एमएलडी क्षमता के एसटीपी में स्लज नहीं मिला। कोई टेक्नीकल स्टाफ नहीं मिला। पल्लवपुरम फेस 2 स्थित 05 एमएलडी और 06 एमएलडी क्षमता के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की फिल्टर एक वर्ष से खराब है। प्लांट पर केमिकल ही नहीं मिला। पल्लवपुरम फेस-1 स्थित 07 एमएलडी क्षमता के एसटीपी में मशीनें खराब हैं। टेक्नीकल स्टाफ नहीं है। श्रद्धापुरी फेस-1 स्थित 06 एमएलडी क्षमता के एसटीपी में इनलेट/आउटलेट पाईप दोनों ही टूटे हुए हैं। प्लांट बंद मिला। पांडव नगर स्थित 03 एमएलडी में स्लज नहीं पाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें