मेरठ। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (यूपीएसआरएलएम) के तहत कार्यरत मेरठ के तीन ब्लॉक मिशन मैनेजरों के विरुद्ध शुक्रवार को अनुशासनात्मक कार्रवाई की गईं। कार्मिकों के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों की जांच में अमर्यादित आचरण एवं कदाचार पाए जाने पर उनकी सेवाएं समाप्त करते हुए संबंधित आउटसोर्सिंग एजेंसी को वापस कर दिया गया।
संयुक्त मिशन निदेशक जन्मेजय शुक्ला ने कहा कि विकास खंड रोहटा में बीएमएम (ब्लॉक मिशन मैनेजमेंट यूनिट) अंकित सिंह चौहान, विद्या प्रकाश और परीक्षितगढ़ स्थित विकास खंड में बीएमएम अरुण कुमार पांडेय अनुशासनहीनता के दोषी पाए गए।
संबंधित कार्मिकों को किसी भी प्रकार का मानदेय देय नहीं होगा। उनकी सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त मानी जाएंगी। दीन दयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान महानिदेशक के लखनऊ के कार्यालय से इनकी जांच चल रही थी।