फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान जी की मूर्ति खंडित और मंदिर में तोड़फोड़ करने पर भड़के ग्रामीण

Mon, 18 Mar 2019 09:10 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
ग्रामीणों से जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिजनौर जनपद के गांव कुम्हारपुरा में शरारती तत्वों द्वारा हनुमान जी की मूर्ति खंडित करने व मंदिर में तोड़फोड़ करने से ग्रामीणों में आक्रोश है। आक्रोशित ग्रामीणों ने शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर मौके पर जमकर हंगामा किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया।

विज्ञापन


हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव कुम्हारपुरा में गांव के बाहर कुछ दूरी पर हनुमान जी का मंदिर है। मंदिर की चहारदीवारी नहीं है। ग्रामीणों के अनुसार ग्रामीण स्वयं मंदिर की साफ सफाई व देखभाल करते हैं। मंदिर में कोई पुजारी भी नहीं है। सोमवार की शाम करीब साढ़े चार बजे कुछ ग्रामीण मंदिर के समीप स्थित रास्ते से गुजरते समय हनुमान की मूर्ति खंडित मिली। इतना ही नहीं ग्रामीणों ने मंदिर में रखा सामान अस्त-व्यस्त पाया। पवित्र जल से भरा घड़ा भी टूटा पाया। मामले की जानकारी पाकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित नरेंद्र, डेविड, बलराम सिंह, ऋषिपाल, ललित कुमार, देवेंद्र सिंह, हरिराज सिंह आदि ग्रामीणों ने अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर मंदिर परिसर में हंगामा किया। 

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। आक्रोशित ग्रामीणों को इस मामले में कार्रवाई करने का आश्वासन देकर शांत किया। ग्रामीणों ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र शर्मा का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें