फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नए रूप में सजी स्कूल की बाल वाटिका

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ पब्लिक स्कूल (मेन विंग) में कार्यक्रम के साथ हुआ शुभारंभ
विज्ञापन

विज्ञापन समाचार
मेरठ। मेरठ पब्लिक स्कूल (मेन विंग) में शुक्रवार को बालवाटिका का फिर से शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने बालवाटिका का उद्घाटन किया। बालवाटिका को पूरी तरह नया रूप दिया गया है। बच्चों के लिए एसी युक्त आधुनिक कक्षाएं तैयार की गई हैं, जो नवीनतम शिक्षण तकनीकों और बाल-अनुकूल डिजाइन से लैस हैं।
विज्ञापन

बालवाटिका में एसटीईएम फ्रेमवर्क पर आधारित मॉंटेसरी लैब स्थापित की गई है। यह लैब बच्चों में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित के प्रति रुचि जगाने के साथ तार्किक सोच, समस्या समाधान क्षमता और रचनात्मकता को बढ़ावा देती है। स्कूल परिसर में खेल उपकरणों और झूलों सहित प्ले जोन भी बनाया गया है। प्रबंध निदेशक विक्रम जीत सिंह शास्त्री ने कहा कि स्कूल समूह सदैव गुणवत्तापूर्ण, नवाचार-प्रधान और मूल्य-आधारित शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानाचार्या डॉ. अल्का श्रीवास्तव गौड़ ने बताया कि आधुनिक अधोसंरचना, शिक्षण लाइफ स्किल्स और स्वस्थ आदतों का समन्वय बच्चों के सर्वांगीण विकास करता है। मुख्य अतिथि अमित अग्रवाल ने स्कूल के निरंतर प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें