माछरा। एसआरएम टीम ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माछरा के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर नंगली किठौर, शौल्दा, रछौती, हसनपुर कला का भ्रमण किया। टीम ने डीवीडीएमएस, जननी सुरक्षा योजना, टीबी कार्यक्रम आदि कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भ्रमण किया। इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. तरुण राजपूत, बीपीएम राजन भिवानिया, फार्मासिस्ट गौरव वशिष्ठ, एआरओ धीरज सिंह आदि द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।