कौन बनेगा करोड़पति में सपना ने जीते साढ़े बारह लाख
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कौन बनेगा करोड़पति से मेरठ की सपना गर्ग लखपति बनकर लौटीं। सोनी चैनल पर प्रसारित होने वाले शो कौन बनेगा करोड़पति में बृहस्पतिवार को मेरठ निवासी सपना गर्ग ने साढ़े बारह लाख रुपये जीते।
बिग बी ने 12वें सवाल में सपना से पूछा कि गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड के अनुसार कौन सा पक्षी कम से कम समय में सर्वाधिक पंख फड़फड़ाता है। सपना ने चार विकल्पों में से हमिंगबर्ड के सही विकल्प को चुनकर साढ़े बारह लाख रुपये जीत लिए। रकम जीतने का सफर आगे बढ़ाते हुए सपना अपने 13वें सवाल भारत के विदेश मंत्रालय की पहली महिला प्रमुख का नाम नहीं बता पाई। इंदिरा गांधी, राजकुमारी अमृतकौर, मीरा कुमार और सुषमा स्वराज चार विकल्पों में से सपना को कोई एक सही जवाब चुनना था, लेकिन सपना दो नामों सुषमा स्वराज और राजकुमारी अमृतकौर पर अटक गई। अपने जवाब में कन्फ्यूज होने पर अंतत: सपना ने खेल बीच में ही छोड़ दिया और साढ़े बारह लाख रुपये ही जीत सकी। सपना मेरठ के वेस्ट एंड रोड निवासी संजीव गर्ग की पत्नी है। सपना गर्ग ने तीसरे प्रयास में यह मुकाम हासिल किया है। केबीसी में अपनी जीत का श्रेय सपना अपने पति संजीव गर्ग और जीजा नीरज जैन को देतीं हैं। सपना ननद नीतू जैन, जीजा नीरज जैन, पति संजीव जैन और माता रेखा जैन के साथ केबीसी के सेट पर दिखी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/