फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने आठ करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास

Fri, 27 Oct 2017 11:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ शामली
विज्ञापन
योजनाओं का शिलान्यास करते राज्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रदेश के गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा ने थानाभवन में करीब आठ करोड़ रुपये की लागत से विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। उन्होंने गन्ना मूल्य भुगतान, विद्युत आपूर्ति, खराब ट्रांसफार्मर 24 घंटे में बदलवाने सहित विभिन्न कार्यों का गुणगान किया।  
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को थानाभवन नगर पंचायत सभागार में रमेश चंद सैनी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा ने भारत माता व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग द्वारा 4 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से बनने वाले गेस्ट हाउस, एक करोड़ 20 लाख की लागत से बनने वाले सद्भावना बारातघर का शिलान्यास किया। वहीं, नगर में नालों की सफाई के लिए जेसीबी मशीन, तीन हजार लीटर का स्टील वाटर टैंक, चरथावल बस स्टैंड व मोहल्ला छीपियान में सार्वजनिक शौचालयों, ईदगाह मोहल्ले में नई नलकूप, चरथावल मोड़ से नई घांस मंडी तथा मुख्य बस स्टैंड से देवी भवन तक एलइडी स्ट्रीट लाइट, कूड़ा उठाने के लिए स्काई लिफ्ट, वार्ड 17 में स्थित श्मशान भूमि का सौंदर्यीकरण आदि का लोकार्पण किया। इस अवसर पर सुरेश राणा ने कहा प्रदेश सरकार गांव गरीब व किसानों की सरकार है। ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे व शहरी क्षेत्र में 20 घंटे, तहसील और जिला मुख्यालय पर 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा प्रदेश में पहली बार गन्ना पेराई सत्र प्रारंभ होने से पूर्व किसानों का गत वर्षो का भुगतान हुआ है। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी रवि यादव, पीआरओ नरेन्द्र त्यागी, आशीष पंवार, महेश गोयल, वीरेंद्र सिंह, अर्जुन राणा, संदीप जिंदल, रविन्द्र गोयल, भूमेश नारंग, सतीश तायल, राजकुमार चेयरमेन, जयपाल, बिन्नी राणा और शोभित राणा आदि रहे।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें