फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश कटान पर भड़के बजरंग दल के कार्यकर्ता, नहीं पहुंची पुलिस

Fri, 03 Nov 2017 01:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
हंगामा करते बजरंग दल के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मेरठ में भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव नंगलासाहू में चार गोवंश काट दिए गए। ग्रामीणों की सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंचे तो वहां गोवंशों के अवशेष और खून बरामद हुआ। आरोप है कि सूचना देने के बावजूद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। जिसके विरोध में कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। 
विज्ञापन


बजरंग दल के महानगर संयोजक अर्जुन राठी ने बताया कि उन्हें ग्रामीणों ने नंगलासाहू निवासी दूसरे समुदाय के एक किसान के खेत में गोवंश पड़े होने की सूचना दी थी। इसकी सूचना उन्होंने थानाध्यक्ष भावनपुर करतार सिंह को दी। आरोप है कि एसओ ने खुद को ड्यूटी पर थाना क्षेत्र से बाहर होना बताकर पल्ला झाड़ लिया और न ही थाने से किसी पुलिसकर्मी को मौके पर भेजा। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने पुलिस का दो घंटे तक इंतजार किया। पुलिस के न पहुंचने पर खुद ही अवशेषों का दफनाया गया। इस दौरान निशांत, मोहित कांबोज, पृथ्वी राज, सिरिन चौधरी, हिमांशु, आकाश, भूरा छिलौरा, विनिश कुमार आदि मौजूद रहे।

नहीं चलेगी मनमानी
बजरंग दल के प्रदेश संयोजक बलराज डूंगर का कहना है कि गोकशी करने वालों और पुलिस की मनमानी नहीं चलने देंगे। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराने के लिए पुलिस के आला अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। वहीं, इस संबंध में एसओ भावनपुर ने बताया कि मामले की जानकारी की जा रही है। गोकशी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें