फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मकान की छत गिरी, मलबे के नीचे दबकर परिवार के चार लोग घायल

विज्ञापन
सरूरपुर। गांव कलीना में गिरी मकान की छत। ग्रामीण
विज्ञापन
- घायल सीएचसी से मेरठ रेफर, सभी हालत चिंताजनक बनी हुई है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव कलीना निवासी नीटू शर्मा पुत्र धनी शर्मा के करीब 80 साल पुराने मकान की छत अचानक से गिर गई। मकान की छत के मलबे के नीचे दुर्गेश्वरी पत्नी हरेंद्र शर्मा, बेटी राधा, भाई सुनील व कृष्ण दब कर घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से दोनों की हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


गांव कलीना में नीटू शर्मा का करीब 80 साल पुराना मकान है। जिसमें उसका परिवार रहता है। सोमवार को उसके बेटे की पत्नी दुर्गेश्वरी अपनी बेटी, भाई व भांजे के साथ कमरे के बाहर बने बरामदे में बैठी थी। इसी दौरान अचानक बरामदे की छत गिर गई। जिसके नीचे चारों दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को किसी तरह मलबे के नीचे से बाहर निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से घायलों की हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। जहां सभी की हालत चिंताजनक बनी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें