फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकसित भारत के निर्माण में युवाओं और महिलाओं की भूमिका अहम : कुलपति

Wed, 03 Jun 2026 07:30 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीएसयू में हुई भाषण प्रतियोगिता में रिमांशी शर्मा, आरजू त्यागी और अंशु यादव ने बाजी मारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित विधि अध्ययन संस्थान में बुधवार को विकसित भारत एक विश्व गुरु विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों के 50 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें रिमांशी शर्मा ने प्रथम, आरजू त्यागी ने द्वितीय और अंशु यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतिभागियों ने तकनीकी विकास, शोध, युवा शक्ति, योग, आयुर्वेद, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप संस्कृति, जी-20, नालंदा एवं तक्षशिला विश्वविद्यालय जैसे उदाहरण देकर भारत के विश्व गुरु बनने की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। प्रो. नीलू जैन गुप्ता ने विद्यार्थियों से विकसित भारत के सपने को साकार करने में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। इस दौरान प्रो. केके शर्मा, डॉ. विवेक कुमार, डॉ. वैशाली पाटिल, डॉ. पायल अग्रवाल और डॉ. सुदेशना उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें