फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में बदमाश घायल, दो फरार, पैर में लगी गोली

Wed, 10 Jul 2019 02:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1ए - मुठभेड में गोली लगने से घायल बदमाश। (फलावदा) - फोटो : MAWANA
विज्ञापन

फलावदा। मवाना-फलावदा मार्ग पर मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दो बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस ने बदमाश के पास से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की है। वहीं घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


पुलिस सोमवार देर रात गश्त कर रही थी पुलिस को जानकारी मिली कि तीन बदमाश बाइक पर सवार होकर फलावदा की ओर आ रहे हैं। इसके बाद पुलिस सतर्क हो गई। वहीं बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस को देख बाइक बहजादका की तरफ मोड़ दी। पुलिस ने बदमाशों को रुकने के लिए कहा तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

जवाब में पुलिस ने भी फायर किए। इसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दो बदमाश भागने में कामयाब रहे। सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फरार बदमाशों की तलाश में घंटों कांबिंग की, लेकिन बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके।
विज्ञापन


थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि पूछताछ में घायल बदमाश ने अपना नाम नवाब पुत्र वाहिद निवासी नंगला हरेरु और फरार बदमाशों के नाम साजिद नंगला हरेरु, शाहनजर निवासी रुहासा बताया। सभी बदमाश फलावदा थाने से गोकशी के मामले में वांछित चल रहे हैं। नवाब पर गोकशी जानलेवा एवं मारपीट के करीब आठ मुकदमे दर्ज हैं। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें