फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लुटेरी दुल्हन पति को नशीला पदार्थ देकर जेवर लेकर गई

विज्ञापन
विज्ञापन
- 23 मार्च को बिजनौर में की थी पौड़ी गढ़वाल की युवती से कोर्ट मैरिज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फलावदा (मेरठ)। थाना क्षेत्र के एक गांव में खरीद कर लाई गई लुटेरी दुल्हन पति को नशीला पदार्थ देकर जेवरात लेकर चली गई। पीड़ित पति ने फलावदा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

युवक ने बताया कि बिचौलिए ने करीब 1.5 लाख रुपये लेकर पौड़ी गढ़वाल निवासी एक युवती से 23 मार्च को बिजनौर में पीड़ित की कोर्ट मैरिज भी कराई थी। शादी होने के बाद युवक खुशी-खुशी नई नवेली दुल्हन को लेकर घर पहुंचा। बताया गया कि दो-चार दिन तो बहू ठीक-ठाक रही। चार दिन पहले लुटेरी दुल्हन ने उसे, उसकी मां व पिता को नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित युवक का आरोप है कि नशीला पदार्थ देने के बाद जब परिजन बेहोश हो गए तो खरीद कर लाई गई दुल्हन घर से आभूषण लेकर चली गई। दुल्हन की काफी तलाश की गई लेकिन कोई पता नहीं लग सका। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर न्याय की मांग की है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस मध्यस्थता करने वाले बिचौलिया व संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें